Friday, September 4, 2026

अमिताभ बच्चन गंभीर रूप से घायल हुए,

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन एक फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए।खुद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर ये जानकारी दी है।

अपने ब्लॉग पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि ‘हैदराबाद में एक फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन शूट किया जा रहा था। उसी दौरान घायल हो गया। पसली की कार्टिलेज टूट गई है और दाईं पसली केज की मांसपेशी में भी चोट आई है। शूट कैंसल कर दी गई है. डॉक्टर से सलाह ले ली गई है। हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में स्कैन भी हो गया है।

उन्होंने लिखा है कि अब वापस घर लौट आया हूं। चलने फिरने पर बहुत दर्द हो रहा है। चीजों को सामान्य होने में कुछ समय लगेगा। दर्द के लिए कुछ दवाइयां भी दी गई हैं। जो भी काम किया जाना था उसे फिलहाल के लिए होल्ड कर दिया गया है। जब तक हालत सामान्य नहीं होती तब हिलना-जुलना नहीं है।’

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.