Friday, September 4, 2026

अमरनाथ सेवा मंडल ने डाक कांवरियों को किया रवाना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। अमरनाथ सेवा मंडल ने डाक कांवरियों को बम बम भोले की जय घोष के साथ रवाना किया। मॉडल कॉलोनी में वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, अमरनाथ सेवा मंडल के अध्यक्ष अजय चड्ढा और महामंत्री मन्नू चुघ ने हरी झंडी दिखाकर डाक कांवरियों को हरिद्वार के लिए रवाना किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

भाजपा नेता चुघ ने कहा कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है और हजारों लाखों कांवरिया हरिद्वार पहुंच रहे हैं जहां से वह पवित्र गंगा जल लेकर अपने गंतव्य को रवाना होंगे ।उन्होंने कहा उत्तराखंड की सरकार कांवरियों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है और जगह-जगह कांवरियों का अभिनंदन किया जा रहा है और भोजन की व्यवस्था की जा रही है ।उन्होंने कहा कि सावन का महीना विशेष होता है और ऐसे में पूरी भक्ति और श्रद्धा के साथ कांवरिया गंगाजल लेने हरिद्वार जाते हैं ।उन्होंने रवाना होने वाले सभी डाक कांवरियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान गुलशन छाबड़ा विष्णु बंसल ताराचंद्र अग्रवाल विजय अग्रवाल अंकित गुप्ता राजेंद्र अरोड़ा सुरेश छावड़ा ,चेतन खनिजों, चिराग छाबड़ा ,सुनील ठुकराल, संजीव झाम ,शंकर, दुर्गेश ,विक्की हुड़िया, सुंदर सिंह, शंकर सिंह ,ललित कथूरिया, माधव कठेरिया ,अक्षय गंगवार, विनायक छाबड़ा, सचिन तनेजा, सनी अदलखा ,राज कोली आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.