Saturday, September 5, 2026

अभिनेता हेमन्त पाण्डेय आयेंगे अमेनिटी रूद्रपुर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अमेनिटी पब्लिक स्कूल रूद्रपुर में 9 नवम्बर सांयकाल 4:30 बजे से वार्षिकोत्सव युगांतर में बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त करेंगे। अभिनेता हेमंत पाण्डेय जो कि काफी फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं, तथा ऑफिस-ऑफिस प्रसिद्ध सीरियल में पाण्डे जी की भूमिका में पूरे भारत में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में धूम मचाई थी ।

अभिनेता हेमन्त पाण्डेय आयेंगे अमेनिटी रूद्रपुर

हेमन्त पाण्डे जो कि मूलतः पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं तथा उत्तराखण्ड से उनका विशेष लगाव है। अभी हाल ही में उनकी 2-3 बड़ी फिल्में आ रहीं हैं जिसमें वह मुख्य भूमिका में दिखेंगे।

अभिनेता हेमन्त पाण्डेय आयेंगे अमेनिटी रूद्रपुर

हेमन्त पाण्डे जी का फुटबाल में भी विशेष लगाव है अपने स्कूल के दिनों में अच्छे फुटबाल खिलाड़ी भी रह चुके हैं। प्रबंधक श्री सुभाष अरोरा द्वारा उत्तराखण्ड में फुटबाल के प्रसार के लिए किये जा रहे प्रयासों से प्रभावित हुए तथा अमेनिटी में आने की अपनी सहमति प्रदान की जो कि रूद्रपुर निवासियों के लिए हर्ष की बात है।

अभिनेता हेमन्त पाण्डेय आयेंगे अमेनिटी रूद्रपुर

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.