Saturday, September 5, 2026

अब 4 सितंबर को “दिल्ली में होगा महंगाई पर हल्ला बोल, धीरेंद्र प्रताप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस ने आगामी 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली को फिलहाल स्थगित कर दिया है ।उन्होंने बताया कि अभी यह रैली जिसका नाम “महंगाई पर हल्ला बोल” रखा गया है आगामी 4 सितंबर को नई दिल्ली में होगी।

जिसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत देश के तमाम सर्वोच्च कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे ।धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष करण माहरा जो इस रैली के सिलसिले में केंद्रीय नेताओं से बातचीत करने के लिए आजकल दिल्ली में है ।केंद्रीय नेताओं से भेंट की है और इसी सिलसिले में आगामी 22 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे राज्य कांग्रेस मुख्यालय में देहरादून में पार्टी के तमाम जिला अध्यक्ष नगर अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारियों पीसीसी सदस्य, अनुषांगिक संगठन और विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों व अन्य नेताओं को बैठक में आमंत्रित किया गया है। कल दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी के केंद्रीय प्रभारी देवेंद्र यादव अन्य नेताओं से मुलाकात के बाद धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में हजारों लोगों को दिल्ली ले जाया जाएगा और महंगाई पर हल्ला बोल रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर तरह की तैयारियां की जाएंगी। उन्होंने बताया पार्टी महासचिव संगठन विजय सारस्वत भी दिल्ली में मौजूद है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर जो चुनावी प्रक्रिया चल रही है राज्य की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा द्वारा केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.