Saturday, September 5, 2026

अब सबसे बडे तिरंगे की निगम करेगा देखभाल,कर्मचारियों को दी जिम्मेदारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर के गांधी पार्क में लगा प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज की अब नगर निगम देखभाल करेगा। देखभाल के लिए बकायदा निगम के कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। ध्वज के नीचे एक फोकस लाइट भी लगाई जायेगी, ताकि ध्वज अंधेरे में दिखाई दे सके।

चलें कि करीब तीन बर्ष पहले तत्कालीन विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर के गांधी पार्क में प्रदेश के सबसे बड़े तिरंगे की स्थापना शहर के गांधी पार्क में में कराई थी। तब यह इसे रुद्रपुर और प्रदेश के गौरव के रुप में देखा गया। लेकिन 150 फीट ऊंचे तिरंगे की देखभाल न होने से लगातार सवाल उठ रहे थे। बीच में तिरंगा फट जाने के बाद भी काफी दिनों तक लहराता रहा, तो यह मामला सुर्खियों में आ गया था।

नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल के मुताबिक रुद्रपुर के गांधी पार्क में लगा विशाल तिरंगे की देखभाल के लिए किसी भी विभाग को जिम्मेदारी नहीं मिली थी, जिससे तिरंगे की सही से देखभाल नहीं हो पा रही। लेकिन अब डीएम उदयराज के निर्देश पर इसकी जिम्मेदारी नगर निगम ने ली है। जिसके तहत निगम तिरंगे की पूरी देखभाल करेगा,तो तिरंगा हमेशा चमकता रहे, इसके लिए फोकस लाइट लगाई जायेगी। तिरंगे की देखभाल के लिए कर्मचारी नियुक्त किए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.