भोंपूराम खबरी। अब दिल्ली यूनिवर्सिटी ने टाली LLB के आखिरी सेमेस्टर की परीक्षा, आज से शुरू होने वाली थी। बीते कुछ दिनों से देशभर में लगातार एक के बाद एक परीक्षाओं के रद्द होने और उन्हें टाले जाने की खबरें सामने आ रही हैं। अब दिल्ली विश्वविद्यालय से भी ऐसी ही खबर सामने आई है। दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लॉ ने आज गुरुवार 4 जुलाई 2024 से शुरू होने वाली एलएलबी की अंतिम सत्र की परीक्षाएं स्थगित कर दीं हैं। इस मामले में डीयू के कुलपति योगेश सिंह का नोटिस भी सामने आ गया है।
नोटिस में क्या लिखा है?
दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी की प्रमुख और डीन प्रोफेसर (डॉ.) अंजू वली टीकू ने इमरजेंसी नोटिस जारी करते हुए बताया है कि डीयू के कुलपति के आदेश के तहत 4 जुलाई से होने वाली एलएलबी II/IV/VI सत्र की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान उचित समय पर किया जाएगा।




