भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। बरेली में अपनी दबंगई दिखाने के बाद अब एलायंस मैनचेस्टर ने रूद्रपुर के भमरौला में अपनी दबंगई दिखानी शुरू कर दी है। दबंग बिल्डर ने कॉलोनी के भूखंड के मध्य से जाने वाले सरकारी रास्ते को बंद कर बिक्री शुरू कर दी है। जिससे पीछे की ओर किसानों की जमीन की आवाजाही ठप हो गई है,जबकि किसान की याचिका पर न्यायालय ने बिल्डर के खिलाफ अपना फैसला भी सुनाया,लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
ग्राम भमरौला निवासी जनाब हुसैन ने बताया कि किच्छा हाईवे से चकरोड प्रारंभ होता है। वही रास्ता कई किसानों के खेतों के लिए जाता है। वहीं जानवरों के लिए एक सरकारी तालाब को भी एलायंस बिल्डर ने पाटकर कॉलोनी काटनी शुरू कर दी है। जिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका डाली। तो वर्ष 2007 में नैनीताल हाईकोर्ट ने तत्काल कार्रवाई का आदेश दे दिया। बावजूद कई बार चक्कर काटने के बाद भी पुलिस एवं प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।




