Saturday, September 5, 2026

अपराधियो ने दरोगा पर चढ़ाया वाहन,दरोगा की दोनों टंगे टूटी..आरोपी भी गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जनपद ऊधम सिंह नगर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि आम नागरिक के साथ साथ अब बदमाश पुलिस को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं ताजा मामला जनपद उधम सिंह नगर की सिडकुल चौकी क्षेत्र का है जहां विगत देर रात सिडकुल चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर मोहन भट्ट पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक से कुचलने का प्रयास किया जिसमें सब इंस्पेक्टर मोहन भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए एवं उनके दोनों पैरों की हड्डी फैक्चर हो गई।

दरअसल विगत देर रात मेट्रोपोलिस मॉल के पास बाइक सवार दो बदमाशो ने एक महिला का पर्स छीनकर सिडकुल चौकी क्षेत्र की ओर भागने लगे जिसकी सूचना सिडकुल चौकी को लगी तो पुलिस ने आननफानन में चैकिंग अभियान शुरू कर दिया और चेकिंग के दौरान तैनात सब इंस्पेक्टर मोहन भट्ट ने जब सामने से आ रही बदमाशो की बाइक को रोका तो बाइक सवार बदमाशों ने बाइक ना रोक कर सीधा बाइक सब इंस्पेक्टर मोहन भट्ट के ऊपर ही चढ़ा दी जिससे सब इंस्पेक्टर मोहन भट्ट की दोनों टांगो की हड्डी फेक्चर हो गई जिनका इलाज रूद्रपुर के गौतम हॉस्पिटल में चल रहा है वही पुलिस ने दोनों आरोपी बदमाशो को मोके पर ही पकड़ लिया है बदमाशो के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है ।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.