Friday, September 4, 2026

अपराधियों को क्षेत्रीय विधायक का मिल रहा संरक्षण: राजकुमार ठुकराल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि अपराधियों को क्षेत्रीय विधायक का संरक्षण मिल रहा है और एसएसपी भी आंखे मूंदे बैठे है जिससे पुलिस कर्मियों का मनोबल भी गिर रहा है।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से जारी चेक के एवज में दलाली मांगने वाले व्यक्ति को विधायक शिव अरोरा का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले विधायक शिव अरोरा के कार्यालय से मुख्यमंत्री राहत कोष से आये आर्थिक सहायता के चेक लाभार्थियों को वितरित हुए थे लेकिन वहां इंतजार के बाद भी पुफलसुंगी निवासी एक लाभार्थी को चेक नही मिल पाया था। बाद में उसके पास जावेद नाम से व्यक्ति ने फोन कर चेक की एवज में तीन हजार रूपये की मांग की गई। यानि 5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता के लिये 3 हजार रूपये की दलाली मांगी गई। श्री ठुकराल ने कहा कि जावेद को क्षेत्रीय विधायक का संरक्षण प्राप्त है और क्षेत्रीय विधायक आये दिन अपराधियों को बचाने के लिये पुलिस पर दबाब बनाकर उन्हे बचाने का प्रयास करते है। श्री ठुकराल ने कहा कि किडनेप और मारपीट करने वालो को पुलिस का कोई खौफ नही रह गया और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। यही नही विधायक के दबाब के चलते एसएसपी भी आंखे मूंद कर बैठे हुये है। जिसके चलते पुलिस कर्मियों का मनोबल गिर रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.