Saturday, September 5, 2026

अपनी ही सरकार ने नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नगर महामंत्री अनंत सागर की पुलिस कर्मियों द्वारा की गयी पिटाई का मामला तूल पकड़ने लगा है। क्षेत्र के कार्यकर्ता अब अपनी ही सरकार से नाराज हो गये हैं।

उन्होंने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है। भाजपा के मण्डल महामंत्री धीरेश गुप्ता का कहना है कि ट्रांजिट कैम्प थाने की पुलिस पूरी तरह निरंकुश हो चुकी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों विधायक शिव अरोरा के साथ पार्टी के कार्यकर्ता किसी मामले को लेकर थाने का घेराव करने गये थे तब से भाजपा के कार्यकर्ताओं को पुलिस निशाने पर ले रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ट्रांजिट कैम्प की पुलिस बर्बरता से पेश आ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कार्यकर्ता का तो पुलिस की पिटाई से कान का पर्दा तक फट गया। कई बार इसको लेकर आवाज उठाई गयी लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा। धीरेश गुप्ता ने कहा कि चिंता की बात है कि आज प्रदेश में ऐसा लग रहा है कि भाजपा की नहीं बल्कि ब्यूरोक्रेसी की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि ट्रांजिट कैम्प भाजपा नेता की हुई पिटाई के मामले में पुलिस कर्मियों के खिलाफ अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। वहीं पीड़ित एससी मोर्चा के मंडल महामंत्री आंनद सागर की ओर से पुलिस को आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर सौंपी है। तहरीर में पुलिस कर्मियों पर अभद्रता कर मारपीट का आरोप लगाया गया। पीड़ित ने घटना की फुटेज भी पुलिस को दी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.