Friday, September 4, 2026

अनैतिक देह व्यापार में लिप्त युवक-युवतियों सहित पांच लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। अनैतिक देह व्यापार में लिप्त युवक-युवतियों सहित पुलिस ने पांच लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से नकदी सहित मोबाइल व एक कार बरामद की है। पुलिस ने पांचो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली कि दिनेशपुर तिराहे के पास आम के बाग में एक कार संख्या यूके 04एक्स 1188 में कुछ युवक-युवतियां अश्लील हरकत कर रहे है। जिस पर कार्यवाही करते हुए टीम ने उक्त स्थान की घेराबंदी कर कार में मौजूद तीन युवतियों व दो युवको को अश्लील हरकते करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में युवको ने अपना नाम बताया। वही बताया कि वह लोग काफी लम्बे समय से देह व्यापार का कार्य नैनीताल, हल्द्वानी व रुद्रपुर में कार्य कर रहे है। वह फोन के माध्यम से यह कार्य करते थे। वही युुवतियों ने बताया कि वह पैसे के लिए इन युवकों के साथ काफी समय से यह कार्य कर रही है। पूछताछ में पता चला कि यह लोग 10 हजार रूपये में यह कार्य करते थे। जिसमें से तीन-तीन हजार रूपये युवतियों को देते थे और बाकी रूपये युवक आपास में बांट लेते थे। टीम को उनके पास से एक कार व पांच मोबाइल सहित कुछ नकदी, एटीएम कार्ड बरामद हुए है। पुलिस ने पांचो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही सभी को न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम में प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य, कानि. नवीन गिरी, कपिल भाकुनी, प्रियंका आर्य, भूपेन्द्र सिंह आदि थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.