Friday, September 4, 2026

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार , दो लोगों की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां गरुड़ तहसील अंतर्गत राजस्व क्षेत्र पिंगलो भकुनाधार में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर राजस्व पुलिस प्रशासन की टीम मौके को रवाना हुई। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक गरोठ तहसील अंतर्गत राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलो में एक अल्टो कार संख्या यूके 011 टीए-2202 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान बलवीर सिंह (32) पुत्र हरिमोहन सिंह निवासी ग्राम छतियानी तोक , मंगलनाथ (42) पुत्र रामनाथ निवासी भकुनाधार पिंगलो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राजकुमार पांडे के निर्देशन में तहसीलदार तितिक्षा जोशी और राजस्व की टीम मौके को रवाना हुई। समाचार लिखे जाने तक टीम मौके पर पहुंच चुकी थी तथा शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इधर घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया है तथा समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.