Saturday, September 5, 2026

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, मौके पर मची चीख पुकार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रप्रयाग से खबर सामने आई है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसा रविवार सुबह का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन त्रियुगीनारायण मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है हादसे के दौरान वाहन में कुल 13 यात्री सवार थे। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक सभी लोगों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.