Saturday, September 5, 2026

अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, 6 की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। टिहरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक कार उत्तरकाशी से देहरादून की ओर आ रही थी। इस दौरान अनियंत्रित होकर टिहरी में हादसे का शिकार हो गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक हादसा टिहरी में नैनबाग यमुना पुल के पास हुआ। बताया जा रहा है कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बता दें हादसा मंगलवार देर रात का है। लेकिन पुलिस को हादसे की सूचना बुधवार शाम को मिली। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

बताया जा रहा है कार में सवार छह लोग के ही परिवार के हैं। जो परिवार के ही बीमार सदस्य को लेकर उपचार के लिए देहरादून ले जा रहे थे। लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। परिजनों को जब देर रात उनकी लोकेशन नहीं मिली तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है हदसे में छह लोगों की मौत हो गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.