Friday, September 4, 2026

अनियंत्रित बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, लड़की की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा,अनियंत्रित बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, लड़की की मौत बस चालक की लापरवाही ने सोमवार को एक लड़की की जान ले ली। ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास अनियंत्रित बस ने स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलेथा में पेट्रोल पंप के समीप एक अनियंत्रित बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार की मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ले जाते समय मौत हो गई। मृतक नंदनी कोटियाल गढ़वाल विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग श्रीनगर में शोध छात्रा थी।सोमवार को हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। बस चालक की लापरवाही ने एक लड़की की जान ले ली।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.