Friday, September 4, 2026

अनमोल फाउंडेशन काशीपुर ने सफलतापूर्वक पूरे किये 5 वर्ष

Share

Advertisement

भोंपूराम ख़बरी,रुद्रपुर । अनमोल फाउंडेशन काशीपुर स्वैच्छिक संस्था ने आज के दिन सफलतापूर्वक 5 वर्ष पूरे किये है । संस्था के मुख्य ट्रस्टी राम सिंह चौहान आज ही दिन सेवानिवृत्त हुए थे । उन्होंने अपनी पेंशन दिव्यांग जनों के लिए खर्च करने के उद्देश्य से इस संस्था का गठन किया । वर्तमान में संस्था द्वारा दिव्यांग जनों हेतु विशेष शिक्षा एवं पुनर्वास केंद्र ब्लॉक संसाधन केंद्र काशीपुर में निशुल्क चलाया जा रहा है । इस केंद्र पर लगभग 50 दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण है ।
इन दिव्यांग बच्चों को निशुल्क विशेष शिक्षा फिजियो थेरेपी स्पीच थेरेपी साइन लैंग्वेज ब्रेल लिपि आदि निशुल्क सिखाई जा रही है । वर्तमान में जिला उधम सिंह नगर में जिन दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण की आवश्यकता है । उनको ट्राई साइकिल व्हीलचेयर कान की मशीन वैशाख की कैलिपर्स छड़ी आदि समाज कल्याण विभाग के सहयोग से वितरित की जा रही है और दिव्यांग जनों के यूडी आईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं । वर्तमान में लगभग संस्था द्वारा 3000 यूडी आईडी कार्ड दिव्यांग जनों के पंजीकरण हो चुके हैं । इस संस्था के सचिव सतीश कुमार चौहान ने बताया की इस संस्था के मुख्य सलाहकार पीसी जोशी पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी उधम सिंह नगर द्वारा समय समय पर मार्गदर्शन मिलता रहता है ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.