Friday, September 4, 2026

अधर में लटकी वार्ड संख्या 22 की सड़क

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर रम्पुरा वार्ड संख्या 22 काली मंदिर के निकट करीब 1200 मीटर सड़क का निर्माण पिछले तीन माह से किया जा रहा है। जिसमे करीब 95 प्रतिशत सड़क का निर्माण करने के बावजूद दो सड़को को जोड़ने वाली करीब 60 मीटर सड़क का निर्माण कार्य बीच में ही रुक गया है। जिसके कारण बारिश के दिनों में दुर्घटना होने का खतरा मंडराने लगा है।
शहर के रम्पुरा स्थित कॉलोनी के वार्ड क्रमांक 22 की सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटक जाने के कारण स्थानीय निवासियों को आये दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय निवासी अनुज ने बताया कि नगर निगम से कई बार शिकायत करने के बावजूद निगम द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण हाल ही में बारिश की वजह से हुए कीचड़ के कारण एक दंपति और उनकी एक साल की बच्ची को चोट लग गई। स्थानीय लोगो ने बताया कि ठेकेदार रोड बनाने के नाम पर बजट न होने का बहाना बनाता है। मेयर रामपाल सिंह ने बताया कि अभी तक मामला उनके संज्ञान में नहीं आया था। कहा कि मामले का संज्ञान लेकर स्थानीय लोगो की समस्याओं का जल्द ही निदान किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.