Friday, September 4, 2026

अतीक हत्याकांड के बाद अब उत्तराखंड के हरिद्वार में अलर्ट घोषित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तर प्रदेश में हुए अतीक हत्याकांड के बाद हरिद्वार में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद की सीमाएं उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बिजनौर जैसे जनपदों से लगती हैं लिहाजा सीमाओं पर जहां कड़ी चौकसी बरती जा रही है वहीं संवेदनशील क्षेत्रों में पीएसी की तैनाती कर दी गई है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड की ओर रुख कर रहे हैं लिहाजा सोशल मीडिया और अफवाहों को लेकर खुफिया विभाग भी पूरी तरह से नजर बनाए हुए है। जिले में यूपी की ओर से आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस लगातार कांबिंग कर रही है। एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस को अलर्ट कर दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.