Saturday, September 5, 2026

अतिवृष्टि से हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा दे सरकारः गावा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि से फसल को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। मीडिया को जारी बयान में हिमांशु गावा ने कहा कि पिछले चार दिन से प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। जिसने किसानों की कमर तोड़ दी है। महंगाई की मार से किसान ही परेशान थे बड़ी मुश्किल से किसान फसलों के लिए जरूरी व्यवस्थायें जुटा पा रहे थे अब फसल तैयार होने के समय चार दिनों से हो रही बेमौसमी बरसात से किसानों के लिए बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। अन्नदाता प्रकृति की मार से बर्बादी के कगार पर पहुंच चुका है। श्री गावा ने कहा कि किसानों के पास फसल ही एक ऐसा जरिया है जो जिससे किसान साल भर के कर्जों को पूरा करने के साथ ही परिवार का भरण पोषण भी करता है। किसान जैसे ही धान बेचने की तैयारी कर रहा था तभी बारिश ने किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया है। हजारों कुंटल धान खेतों में खराब होने के साथ ही ट्रालियों में रखा धान भी खराब हो चुका है। किसानों को इस संकट से उबारने के लिए सरकार को तत्काल नुकसान का आंकलन कर मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए। श्री गावा ने कहा कि अन्नदाता पर पूरी अर्थव्यवस्था टिकी हुयी हैं। अन्नदाता पर संकट आने से इस बार इसका असर पूरी दिवाली पर पड़ने वाला है। क्यों कि किसान बाजार में धान बेचकर खूब खरीददारी करता है। जिससे व्यापारियों के साथ साथ अन्य वर्ग को भी इसका लाभ मिलता है। इस बार किसान की जेब खाली होने से इसका प्रभाव पूरे बाजार पर पड़ेगा। श्री गावा ने कहा कि किसानों के लिए मुआवजे की घोषणा नहीं की गयी तो कांग्रेस पूरे जिले में किसानों को साथ लेकर आंदोलन करेगी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.