Saturday, September 5, 2026

अतिवृष्टि के कारण पानी में लापता दो लोगों के शव बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के जनपद टिहरी और देहरादून में दो अलग-अलग घटनाओं में अतिवृष्टि के कारण नदियों, झील और नालों में बढ़े पानी के प्रवाह में बहे युवक और एक महिला के शव बुधवार को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने बरामद कर लिए। एसडीआरएफ प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने बताया कि मंगलवार को टिहरी जिले में थाना लम्बगांव क्षेत्र में विगत रात्रि से कंगसाली गांव की एक महिला लापता हो गई। उसकी चप्पल व फोन झील के किनारे मिलने से उक्त महिला के झील में डूबने की आशंका व्यक्त करते हुए संबंधित थाने से एसडीआरएफ टीम मांगी गई थी।

उत्तराखंड के जनपद टिहरी और देहरादून में दो अलग-अलग घटनाओं में अतिवृष्टि के कारण नदियों, झील और नालों में बढ़े पानी के प्रवाह में बहे युवक और एक महिला के शव बुधवार को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने बरामद कर लिए। एसडीआरएफ प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने बताया कि मंगलवार को टिहरी जिले में थाना लम्बगांव क्षेत्र में विगत रात्रि से कंगसाली गांव की एक महिला लापता हो गई। उसकी चप्पल व फोन झील के किनारे मिलने से उक्त महिला के झील में डूबने की आशंका व्यक्त करते हुए संबंधित थाने से एसडीआरएफ टीम मांगी गई थी। प्रवक्ता नेगी ने बताया कि इसी तरह मंगलवार को ही देहरादून जिले के रायपुर क्षेत्र से बहे युवक के शव को भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त युवक रोहित गोयल (32) पुत्र सुंदर लाल, निवासी रायपुर, देहरादून उस वक्त शान्ति विहार नाले में वह गया था, जब उसका पैर भारी बारिश के बीच नाले में पानी बढ़ जाने के बावजूद उसे पार कर रहा था। कल रात हो जाने पर रेस्क्यू कार्य रोक दिया गया था। आज सुबह फिर रेस्क्यू शुरू होने पर उसका शव बरामद हुआ

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.