Friday, September 4, 2026

अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर किया बरसाती पानी में प्रदर्शन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। अतिक्रमण हटाने और नालों की सफाई की मांग को लेकर जनपद रोड के तमाम लोगों ने पार्षद सुरेश गोरी के नेतृत्व में बरसाती पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया और नगर निगम के नगर आयुक्त को ज्ञापन प्रेषित किया। वार्ड के पार्षद गौरी ने कहा कि बरसात की वजह से जनपद रोड की कॉलोनी में पानी भर चुका है। दुकानों और घरों के आगे किए गए अतिक्रमण के कारण कॉलोनी में कमर से ऊपर पानी बह रहा है जिससे वहां रह रहे लोगों का जीना मुहाल हो चुका है ।उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बरसात के कारण नाले भी उफान पर हैं और नालो का गंदा पानी घरों में जा रहा है जिससे बीमारियां फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जनपद रोड पर देवेंद्र के घर से मुन्ना की दुकान तक नालों की सफाई कराई जाए साथ ही समस्त अतिक्रमण को भी हटाया जाए ताकि सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सके ।पार्षद गौरी ने कहा कि लगातार बरसात के कारण तमाम कालोनियों में जलभराव की स्थिति हो चुकी है ऐसे में नगर निगम को तमाम नालों की सफाई करानी चाहिए अन्यथा नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सुमित्रा, सोनू ,मंजू ,विनीत, संगीता ,आशा, सुनीता, मीणा, हिमांशु ,अशोक साह, त्रिलोकी देवी ,दीपक शर्मा, पुष्पा, जॉनी, विजय ,अनीता, मंजू, किरण, सुमित यादव, मोहन सिंह, शिव शंकर पांडे, सीमा यादव, विजय यादव, देवेंद्र गिरी, इंदु मणि पांडेय ,वीरेंद्र, रंजीत, महातम प्रसाद सहित तमाम कॉलोनी वासी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.