Saturday, September 5, 2026

अडानी पर बिगड़ा मूडीज का मूड! गिरते शेयर को लेकर रेटिंग एजेंसी ने दी चेतावनी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ग्रुप के शेयर भरभराकर गिर रहे अब ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज भी अडानी ग्रुप के शेयरों का आकलन करेगी।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ग्रुप के शेयर भरभराकर गिर रहे हैं। अब ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज भी अडानी ग्रुप के शेयरों का आकलन करेगी। मूडीज ने यह चेतावनी भी दी है कि समूह के साथ चल रहे विवादों के चलते ग्रुप की कैपिटल गेन करने में कैपासिटी घटेगी।

क्या कहा रेटिंग एजेंसी ने?

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ की रिपोर्ट जारी होने के बाद अडानी समूह की कंपनियों के शेयर प्राइस में आई बड़ी गिरावट के मद्देनजर इन कंपनियों के पास नकदी की स्थिति समेत उनकी वित्तीय मजबूती या जुझारू क्षमता का आकलन कर रही है। मूडीज ने कहा, “इन प्रतिकूल घटनाक्रमों की वजह से निवेश या अगले एक-दो साल में परिपक्व हो रहे ऋण के के लिए पूंजी जुटाने की क्षमता घटेगी।

अडानी ग्रुप पर क्या है आरोप?

अमेरिकी फाइनेंस रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग ने उद्योगपति गौतम अडानी की अगुवाई वाले समूह पर ‘खुले तौर पर शेयरों में गड़ और लेखा धोखाधड़ी’ में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। कंपनी के इस आरोप के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिराावट आ रही है। अडानी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए आरोपों को खारिज किया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.