Friday, September 4, 2026

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक के द्वारा छात्राओं के साथ छेड़खानी, शिक्षक तीन दिन से है फरार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।  शिक्षक ही बन जाए भक्षक तो देश का क्या होगा ऐसा ही एक मामला दिनेशपुर के अटल उत्कृष्ट स्वर्गीय चितरंजन राहा राजकीय इंटर कॉलेज दिनेशपुर का सामने आया है। एक अध्यापक के द्वारा कई छात्राओं के साथ अश्लील बातें व हरकते करने का 11वीं की छात्राओं के द्वारा लगाया जा रहा है।

अध्यापक द्वारा छात्राओं के साथ अश्लीलता करने पर परिजन एवं अभिभावक भड़क गए । छात्राओं के अभिभावक एवं परिजन भारी मात्रा में स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया । उधर आरोपी अध्यापक विद्यालय से फरार है ।कॉलेज की छात्राओं ने केमेस्ट्री के टीचर जितेंद्र अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि जितेंद्र अग्रवाल, जोकि बिजनौर का रहने वाला है और दिनेशपुर वार्ड नंबर 6 में अस्थायी रूप से रह रहा है, लड़कियों से अश्लील बातें करता है।

छात्राओं ने यह भी बताया कि जितेंद्र अग्रवाल उन्हें एक्स्ट्रा क्लास के बहाने बुलाता था और बाहर घूमने की बात करता था। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य मधुसूदन मिश्रा ने कहा है कि पूरा मामला मेरे संज्ञान पर आने पर एक जांच कमेटी तैयार की गई है जांच कमेटी के द्वारा रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी । वही पीड़िता के पिता जी ने कहा है कि अगर भक्षक बन जाए तो उसे बक्शा नहीं जाना चाहिए थाने में युक्त शिक्षक के खिलाफ तहरीर दे दिया गया है। कानून पर हमें पूरा भरोसा है। किसी भी हद तक जाना पड़े उक्त टीचर को हम नहीं छोड़ेंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.