Friday, September 4, 2026

अटरिया माँ का डोला मन्दिर को हुआ रवाना, आज से होगा मेला शुरू

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मोहल्ला रम्पुरा स्थित मां अटरिया देवी मंदिर से जयघोषों एवं पुष्प वर्षा के बीच मां अटरिया देवी का भव्य डोला निकाला गया। जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरता हुआ प्राचीन श्री अटरिया देवी माता शक्ति पीठ जगतपुरा पहुँचेगा, जहां मां अटरिया देवी की प्रतिमा को विधि विधान एवं पूजा अर्चना के बीच स्थापित किया जायेगा। आज से ही प्राचीन श्री अटरिया मेला भी प्रारंभ हो जायेगा।

इससे पूर्व मोहल्ला रम्पुरा स्थित मां अटरिया देवी मंदिर में प्रातः महंत पुष्पा देवी की अगुवाई में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। जिसके पश्चात फूल मालाओं से सुसज्जित पालकी में माँ अटरिया देवी की प्रतिमा को विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा पालकी पर पुष्प वर्षा की गई सारा वातावरण मां अटरिया देवी की जय घोषणा से गुंजायमान हो उठा।

अटरिया माँ का डोला मन्दिर को हुआ रवाना, आज से होगा मेला शुरू

भव्य डोला शोभायात्रा में कई आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गई थीं वही कलाकारों द्वारा किये जा रहे राधा कृष्ण के नृत्य से लोग मंत्रमुग्ध होकर नाचते गाते जा रहे थे। शोभायात्रा का जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा रम्पुरा से प्रारंभ होकर किच्छा रोड़, इन्द्रा चैक, नैनीताल रोड़, डीडी चैक, अटरिया रोड़ होता हुआ प्राचीन श्री अटरिया माता शक्तिपीठ पहुँचेगा। जहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ माँ अटरिया की प्रतिमा स्थापित किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.