Saturday, September 5, 2026

अटरिया मंदिर को आकर्षक पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। प्राचीन अटरिया देवी मंदिर परिसर में प्रस्तावित निर्माण कार्यों को लेकर विधायक राजकुमार ठुकराल ने अधिकारियों के साथ मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि अटरिया मंदिर परिसर में जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराये जायेंगे। विधायक राजकुमार ठुकराल, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, एसडीएम विशला मिश्रा, व तहसीलदार भरत लाल ने संयुक्त रूप से प्राचीन अटरिया मंदिर परिसर का निरीक्षण कर प्रस्तावित निर्माण कार्यों को लेकर स्थति का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने बताया कि अटरिया मंदिर परिसर में सफेद पत्थर का फर्श बनाया जाये। इसके साथ ही मंदिर के बाहर भूमि पर हाईटैक शौचालय का निर्माण होगा। साथ ही जनता की सुविधा के लिए टीन शैड का निर्माण भी कराया जायेगा। बताया कि अटरिया मंदिर क्षेत्र को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के प्रयास किये जा रहे है। इसके लिए पर्यटन विभाग की योजना शासन स्तर पर गतिमान है। योजना को मंजूरी मिलते ही अटरिया मंदिर को आकर्षक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। जिसका क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। विधायक ने बताया कि पर्यटन विभाग की प्रस्तावित योजना को लेकर ही अधिकारियों ने मंदिर और आस पास की भूमि का जायजा लिया है। इस अवसर पर भाजपा नेता राधेश शर्मा, पार्षद निमित शर्मा, गोविंद ठाकुर, डा. अशोक निराला, श्याम मण्डल, सोनू शर्मा, गोविंद शर्मा, अटरिया मंदिर समिति के सेवादार किशन सुखीजा, पुरूषोत्तम अरोरा आदि भी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.