Saturday, September 5, 2026

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल के हल्द्वानी में गोला बाईपास रोड पर अज्ञात कारणों के चलते बनफूलपुरा निवासी यासीन की मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रंचिंग ग्राउंड के पास यासीन को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें यामीन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने यामीन को मृत घोषित कर दिया। दो बच्चों के पिता यामीन की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर नगर आयुक्त अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हालातों की जानकारी ली और परिवार को हर संभव सहायता देने की बात कही। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने परिजनों को कानूनी कार्यवाही तक रुकने को कहा और उनका इस दुख की घड़ी में हौसला बढ़ाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौलापार बाईपास रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के पास हलद्वानी निवासी यासीन पुत्र अब्दुल रहमान निवासी लाइन नम्बर 18 आज़ाद नगर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। बातचीत में यासीन की पत्नी ने बताया कि उसके पति कूड़ा निस्तारण में लगी गाड़ी को चलाते थे अस्पताल में यासीन के परिवार वालों और जानने वालों की भीड़ लग गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.