भोंपूराम खबरी। नैनीताल मार्ग पर जिला न्यायालय के समक्ष अज्ञात वाहन की टक्कर से अचानक सड़क पर आये मादा हिरन की दर्दनाक मौत हो गई। वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर वन रेंज के वन दरोगा आशुतोष आर्य साथी वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक हिरन के शव को अपने कब्जे में लिया। हिरन के मुंह से खून बह रहा था। घटना के बाद मुख्यमार्ग पर लोगों की भीड़ लग गई। जिससे कुछ देर तक यातायात भी बाधित रहा। बन दरोगा आशुतोष ने बताया कि मृतक मादा हिरन था। सीसीटीवी केमरों की मदद से मामले की जांच की जायेगी।




