Friday, September 4, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर में साइकल सवार गार्ड की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार रोड पर आज सुबह साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। साइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 की मदद से सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, साथ ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है।

बता दें कि (45 वर्षीय) नत्थी राम पुत्र करेशन प्रजापति जिला मुजफ्फरनगर के कुटेसरा गांव का निवासी था। नत्थी राम हरिद्वार हाइवे पर कोर कॉलेज के पास किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था और पास में ही एक रेस्टोरेंट पर गार्ड की नोकरी करता था। आज सुबह नत्थी राम साइकिल पर सवार होकर घर से ड्यूटी के लिए निकला था। नत्थी राम कुछ ही दूर चला था कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिस कारण नत्थी राम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आसपास से गुजर रहे लोगों के द्वारा 108 एंबुलेंस को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुची और नत्थी राम को उपचार के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.