Friday, September 4, 2026

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई गुलदार की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी: हल्द्वानी नैनीताल हाईवे पर रविवार देर शाम गुलाबघाटी के पास एक गुलदार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे गुलदार की मौके पर ही मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर फतेहपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ख्यालीराम आर्य ने बताया कि सूचना मिली कि हल्द्वानी नैनीताल रोड गुलाब भाटी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार की मौत हुई है जांच पड़ताल में पता चला कि नर गुलदार की उम्र करीब 4 साल के आसपास है गुलदार की टक्कर किस वाहन से हुई है अभी इसका पता नहीं चल पाया है फिलहाल गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कल सोमवार को पशु चिकित्सकों की पैनल गुलदार की पोस्टमार्टम करेगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा जिस वाहन से गुलदार की टक्कर हुई है उसकी तलाश की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.