भोंपूराम खबरी,नैनीताल।ज्योलिकोट चौकी के अंतर्गत दो गांव के पास सड़क किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी रख दिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार थाना तल्लीताल क्षेत्र अंतर्गत दोगांव मटियाली डोन बोस्को स्कूल के पास रोड किनारे एक अज्ञात महिला का शव पाया गया है।
पुलिस द्वारा बताया गया कि महिला हुलिया लंबाई लगभग 5 फीट उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के लगभग है। रंग सांवला बाल काले घुंघराले काला शूट चूड़ीदार कुर्ता कढ़ाईदार काला उपर ग्रे रंग की जैकेट पहने है दोनो हाथो की कलाई में लाल चूड़ियां पहने है दोनो पैरो ने एक एक बिछुवा पहने है। मृतका अज्ञात के शव का पंचायत नामा भरकर शिनाख्त के लिए नैनीताल मोर्चरी में रखा गया हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है। कि अगर किसी भी व्यक्ति को उक्त महिला के बारे में कोई सूचना मिलती है तो थाना तल्लीताल नैनीताल को सूचित करें।
थानाध्यक्ष थाना तल्लीताल 9411112870
चौकी प्रभारी ज्योलिकोट9761221203




