Saturday, September 5, 2026

अज्ञात कारणों के चलते सिपाही ने लगाई फांसी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। अज्ञात कारणों के चलते पुलिस लाइन में तैनात 35 वर्षीय कांस्टेबल ने अपने घर के पंखे से फंदा लगा लिया। मौके पर पहुँचे लोगो ने उसे जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

गोलापार हल्द्वानी निवासी समीर भंडारी पुत्र कृष्णा भंडारी रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात थे। सोमवार की सुबह वह ड्यूटी नहीं गए। शाम को घर आए तो कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। शाम करीब साढ़े सात बजे पत्नी जब छत पर गई तो फंदे के सहारे समीर लटका हुआ था। यह देख उसके होश उड़ गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में लोग उसे जिला अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार, एसपी सिटी ममता बोहरा ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि समीर 2006 बैच का है। यहां गंगापुर रोड स्थित सुख सागर कॉलोनी में मकान बनाया था। और अपनी पत्नी संतोष तथा आठ माह के बच्चे के साथ रहता था। बताया कि अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। चर्चा यह भी है कि अत्यधिक शराब का सेवन करने के चलते घटना हुई। साथ में यह भी चर्चा है कि कुछ दिनों से ड्यूटी से समीर अनुपस्थित चल रहे थे। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि इस मामले में जांच की जाएगी। वही घटना के बाद उसके घर मे कोहराम मचा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.