Friday, September 4, 2026

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खुद को गोली मारी मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल में रामनगर क्षेत्र के उदयपुर बंदोबस्ती गांव में मंगलवार सुबह एक युवक ने खुद को गोली मार ली। युवक की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह 9:30 बजे के आसपास की है। परिजनों द्वारा सूचना पुलिस को दी गई। पीरूमदारा चौकी क्षेत्र के उदयपुरी बंदोबस्ती में 38 वर्षीय कुलदीप चौधरी पुत्र ओम प्रकाश ने खुद को अचानक गोली मार ली।

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खुद को गोली मारी मौत

 

चौकी प्रभारी राजेश जोशी ने बताया कि युवक ने दाईं कनपटी पर तमंचे से गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की चार बेटियां हैं। मृतक मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.