Saturday, September 5, 2026

अग्रसेन जयंती सप्ताह: अग्रसेन चौक पर लगाया भण्डारा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अग्रवाल युवा संगठन, रुद्रपुर द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती सप्ताह के आज तीसरे दिन रुद्रपुर के अग्रसेन चौक पर भंडारे का आयोजन किया, जिसमे सैकड़ों श्रमिको ने भंडारा ग्रहण किया।

भोजन वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ उद्योगपति, अग्रबंधु और समाजसेवी श्री विष्णु बंसल जी और उनके सुपुत्र सीए अभिनव बंसल जी द्वारा महाराजा अग्रसेन चित्र के सम्मुख पुष्पार्जन कर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विष्णु बंसल और अभिनव बंसल ने युवा संगठन के सभी कार्यो की भरपूर प्रशंसा की, उन्होने कहा की युवा संगठन के अंदर सेवा की भावना इसी प्रकार रहनी चाहिए, जिसके लिए सभी सदस्य प्रशंसा के पात्र है। उन्होने भविष्य मे इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम हेतु हरसंभव सहायता और सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।

आज के कार्यक्रम संयोजक साकेत अग्रवाल और सिद्धांत अग्रवाल ने बताया की अग्रसेन जयंती उत्सव के अंतर्गत तक विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे है, जिसके निमित्त आज श्रमिक बंधुओ और निर्धन व्यक्तियों हेतु भोजन वितरण किया गया। भंडारे मे सवेरे अपने काम मे जाने वाले श्रमिक बंधुओ, सब्जी-फल आदि के ठेले लगाने वाले सभी बंधुओ ने प्रसाद ग्रहण किया । भोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था श्री विष्णु बंसल जी के परिवार द्वारा की गयी, इसके लिए संगठन द्वारा उनको शाल ओड़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

भंडारे मे अग्रवाल सभा के अध्यक्ष गौतम रुंगटा, महामंत्री कुशल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र बंसल, विजय अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष अमित जिंदल, महामंत्री विनय बंसल, कोषाध्यक्ष सीए सूरज अग्रवाल, प्रवेश गोयल, विकास जिंदल, नितिन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अमन अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, दीपक मित्तल, शोभित अग्रवाल, राज अग्रवाल, मनीष सिंघल, हिमांशु जिंदल, अमन मित्तल, अभि अग्रवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.