Friday, September 4, 2026

अग्रवाल धर्मशाला मित्तल परिवार ने किया श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 

Share

Advertisement
भोंपूराम ख़बरी, रूद्रपुर। अग्रवाल धर्मशाला मंदिर में मित्तल परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया। । यहां क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर कथा श्रवण किया और कथा व्यास सुनीत कृष्ण जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।  कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक ठुकराल का आयोजकों ने स्वागत किया।
अपने सम्बोधन में विधायक ठुकराल ने भागवत कथा के आयोजन की सराहना करते हुए धार्मिक आयोजनों में बढ़चढ़कर भागीदारी करने का आहवान किया। ठुकराल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम समाज को धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है । उन्होंने धार्मिक आयोजनों में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वृंदावनसे पधारे कथा व्यास सुनीत कृष्ण जी ने भगवान श्री कृष्ण के सोलह हजार एक सौ आठ विवाह, सुदामा चरित्र एवं परिक्षित मोक्ष का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.