Friday, September 4, 2026

अग्निकांड पीड़ित को शासन से प्राप्त सहायता राशि का चेक विधायक व तहसीलदार ने सौपा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। पिपलिया नंबर दो में पिछले दिनों हुए अग्निकाण्ड से प्रभावित परिवार को विधायक राजकुमार ठुकराल ने शासन से स्वीकृत 30 हजार की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।
बता दें विगत 20 अप्रैल को ग्राम पिपलिया नं. दो में हुए अग्निकाण्ड में कई झोपड़िया जलकर राख हो गयी थी। वही अग्निकाण्ड में सुभाष हाल्दार की गाय की भी जलकर मौत हो गयी थी। विधायक राजकुमार ठुकराल के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने मौका मुआयना कर क्षति का आंकलन किया था। विधायक के प्रयासों के बाद पीड़ित सुभाष हाल्दार को शासन से 30 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुयी है।
विधायक राजकुमार ठुकराल और कार्यवाहक तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट ने ग्राम पिपलिया नंबर दो में जाकर सुभाष हाल्दार को 30 हजार रूपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अग्निकाण्ड पीड़ितों को आगे भी हरसंभव सहायता किये जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह सैनी, ठाकुर विश्वास, दीपक मेहर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, पूर्व प्रधान मुकेश कुमार,पूर्व प्रधान शांति बाला, मीरा विश्वास, मणी मिस्त्री, आदित्य सरकार, कन्हैया विश्वास, प्रशांत मण्डल, मोहित मण्डल आदि भी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.