Saturday, September 5, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 23वा अधिवेशन विधिवत रूप से रुद्रपुर में प्रारंभ हुआ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल प्रांत का 23वां प्रांत अधिवेशन विधिवत रूप से जनता इंटर कॉलेज रुद्रपुर में प्रारंभ हुआ! अधिवेशन का शुभारंभ सुबह प्रदर्शनी उद्घाटन के साथ हुआ।  जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एन के जोशी कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में एस एस जे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट व रुद्रपुर शहर के मेयर में रामपाल उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 23वा अधिवेशन विधिवत रूप से रुद्रपुर में प्रारंभ हुआ

इसके पश्चात ध्वजारोहण के साथ आगे का कार्यक्रम प्रस्ताविकी,मंत्री प्रतिवेदन व अध्यक्ष,मंत्री के चुनाव का हुआ चुनाव अधिकारी मुकेश बनकोटी द्वारा अध्यक्ष के रूप में डॉ ममता सिंह पुनर्निर्वाचित एवं प्रांत मंत्री के रूप में नवनिर्वाचित हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल प्रांत के 23वें प्रांत अधिवेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे उन्होंने कहा कि शिक्षा ग्रहण करते हुए देश के लिए समर्पण अभाविप सिखाती है एबीवीपी का 75 वर्ष का गौरवशाली इतिहास रहा है मैं भी जब विद्यार्थी रहा तो विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता रहा व राष्ट्र प्रथम ,संगठन द्वितीय व व्यक्ति अंतिम के भावना के साथ कार्य करने का भाव सिखा।  राष्ट्रीय महामंत्री यज्ञवल्क्य शुक्ल जी ने कहा कि यह प्रदेश अधिवेशन वह संगम है जिस मंथन से कार्यकर्ता जब निकलेगा तो वर्ष भर कार्य कर अमृत ही बरसायेगा

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हरिश मुंजाल, प्रान्त अध्यक्ष डॉ ममता सिंह,प्रान्त मंत्री ऋतांशु कंडारी,स्वागत समिति अध्यक्ष शिव अरोड़ा,स्वागत समिति मंत्री उज्ज्वल गगनेजा,राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा,क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, प्रान्त संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, प्रान्त सह संगठन मंत्री विक्रम फर्सवाण आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.