भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की महिला कार्यकारिणी द्वारा ओशानी माता हवन यज्ञ किया गया । हवन पूजा कर महिलाओं ने लोगों के स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की । महिलाओं ने बताया कि कोरोना की वजह से बीते दो सालों में सार्वजनिक त्योहार मनाने के अवसर कम ही आये ।
जिला अध्यक्ष पं सुरेश चन्द शर्मा ने कहा कि नवरात्रि की अष्टमी को देखते हुए इसे खास बताया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज द्वारा समय समय पर ऐसे धार्मिक अनुष्ठान किये जायेंगे । इसी इस अवसर पर महिला अध्यक्ष गीता शर्मा , शर्मा, रजनी उपाध्याय, योग्यता शर्मा , रजनी शर्मा, सुशीला दुबे, कोमल शर्मा, शिक्षा शर्मा , लछमी शर्मा , गायत्री त्रिपाठी और हरिनंदन दुवे अदि महिलाएं उपस्थित रही।




