Friday, September 4, 2026

अंबाला में दो बच्चियों की निर्मम हत्या , पुलिस जांच में जुटी , मामला संदिग्ध

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरियाणा के अंबाला शहर में बुधवार सुबह दो बच्चियों की निर्मम हत्या कर दी गई है। परिजनों को दोनों बच्चियां अचेत अवस्था में मिली थीं। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो वहां उन्हें मरा हुआ बताया गया।

परिजनों का कहना था कि बच्चियों के गले पर चोट के निशान थे, और उनके मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस इसे संदिग्ध मामला बता रही ही है, वहीं परिजनों ने इसे हत्या बताया है। साथ ही मामले की गहराई से जांच की मांग पुलिस से की है।

कक्षा 1 और 3 में पढ़ती थीं बच्चियां पुलिस के अनुसार, आज सुबह सूचना मिली थी कि शहर की वाल्मीकि बस्ती में रहने वाली 2 बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इनकी पहचान योगिता (11) और अनामिका (6) दोनों पुत्री सोनू के रूप में हुई। इनका पिता सोनू शहर की ही एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.