Friday, September 4, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एएनएम दीपा को किया सम्मानित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला अस्पताल में तैनात एएनएम दीपा जोशी को सम्मानित किया गया, इससे पूर्व भी दीपा जोशी को अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है ।उनकी इस उपलब्धि पर जिला अस्पताल के तमाम लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी ।गत दिवस जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में जिला विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर सीएमओ कार्यालय सभागार में एएनएम में दीपा जोशी को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में कई वर्षों से दीपा जोशी अपनी उत्कृष्ट और बेहतर सेवाएं दे रही हैं, और पल्स पोलियो कार्यक्रम में भी बढ़कर प्रतिभाग करती हैं। सम्मानित होने पर दीपा जोशी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान तहसीलदार अमृता, उपनगर आयुक्त शिप्रा जोशी, डॉक्टर मनोज शर्मा, डॉक्टर राजेश आर्य, हीरा जंगपांगी ,आशा जोशी, प्रदीप मैहर ,गोपाल आर्य, विंध्यवासिनी आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.