Friday, September 4, 2026

अंडरपास के निर्माण को लेकर जन आंदोलन किया जाएगा: बलदेव राज छाबड़ा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। किसान एकता संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव राज छाबड़ा ने धर्मपुर मटकोटा से ओमेक्स की ओर जाने वाले रेलवे अंडरपास को लेकर प्रेस वार्ता की इस दौरान उन्होंने अंडर पास के निर्माण में देरी पर नाराजगी जताते हुए जन आंदोलन की धमकी दी है ल किसान नेता और वरिष्ठ समाजसेवी बलदेव राज छाबड़ा ने प्रेस वार्ता में कहा कि एक अंडर पास बनने से लाखों लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बड़ा लाभ होगा।

हर दिन लाखों कामगार रेलवे लाइन पार करके सिडकुल की इंडस्ट्रीज में काम करने के लिए जाते हैं जो बेहद जोखिम भरा है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी बीमार व्यक्ति को अचानक अस्पताल भी ले जाना पड़े तो उसे 10 से 12 किलोमीटर घूम करके अस्पताल तक पहुंचाना पड़ता है। वरिष्ठ समाजसेवी बलदेव राज छाबड़ा ने कहा कि रेलवे के द्वारा अंडरपास बनाने की प्रक्रिया शुरुआत कर दी गई थी लेकिन कुछ लोगों की वजह से फिर से अंडर पास के काम में बाधा आनी शुरू हो गई। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान डीएम उधमसिंहनगर उदय राज सिंह से फोन पर बात भी की जिसमें जिलाधिकारी ने जल्दी ही इस समस्या का समाधान कराने की बात कही। समाजसेवी बलदेवराज छाबड़ा ने प्रेस वार्ता में अंडर पास के निर्माण में देरी की गई तो वो जन आंदोलन की शुरुआत करेंगे जिसमें मटकोटा, छतरपुर, बिंदुखेड़ा धरमपुर, अर्जुनपुर, अमरपुर, हंस विहार, शांति विहार और भूरारानी के हजारों लोग हिस्सा लेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान बलदेव राज छाबड़ा के साथ बंटी कालरा, बेनी अनिलरावत, ज्ञानी जी, केशव शर्मा, हरेंद्र मलिक, अनिल ढींगरा, अंकुर बत्रा मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.