Friday, September 4, 2026

अंगीठी की गैस से 12वीं के छात्र की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रानीखेत। पंतकोटली गांव में थर्टी फर्स्ट की पार्टी दौरान अंगीठी की गैस लगने से इंटर के छात्र की मौत हो गई। जबकि उसके दो चचेरे भाई गैस लगने से बेसुध हो गए। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला और उन्हें राजकीय चिकित्सालय रानीखेत पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। जबकि गैस लगने से बेसुध दो अन्य किशोरों का चिकित्सालय में उपचार के बाद सही होने पर घर भेज दिया। इधर किशोर का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पंतकोटली निवासी खिरखेत इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं के छात्र विकास कुमार (16) पुत्र लीला राम शनिवार की रात अपने घर पर ही थर्टी फर्स्ट की पार्टी कर रहे थे। विकास के साथ उसके दो चचेरे भाई भी पार्टी में शामिल थे। आंगन में जलाई गई अंगीठी के सामने तीनों ने देर रात तक गाने बजाकर डांस किया। देर रात जब परिवार के सभी लोग सो गए तो विकास और उसके दोनों साथी अंगीठी अपने साथ ही लेकर कमरे में ही सोने चले गए।

इधर, सुबह करीब 9.30 बजे तक जब कमरा नहीं खुला, तो परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर कमरा खोला। अंदर कमरे में विकास समेत तीनों बेसुध पड़े थे। परिजन आनन-फानन में तीनों को लेकर राजकीय चिकित्सालय रानीखेत पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। जबकि गैस लगने से बेहोश अन्य दो किशोरों का चिकित्सालय में उपचार किया गया। विकास का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.