Friday, September 4, 2026

अंगद ने जमाया प्रथ्वी पर पैर,युद्ध का हुआ एलान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। श्री शिव नाटक क्लब के तत्वाधान में प्रभु श्री राम जी की लीला के मंचन के *बाहरवे दिन शुभारंभ समाजसेवी हरीश गुंबर, आशू गुंबर द्वारा* विधिवत रूप पूजन कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया , तुलसी धाम सेवा समिति के अध्यक्ष बिल्लू खुराना , सोनू खुराना, ममता नारंग आदि भी उपस्थित थे।

हरीश गुंबर द्वारा इस भव्य आयोजन हेतु श्री शिव नाटक क्लब को बधाई प्रेषित की गई एवं कहा कि इस तरह के आयोजन हमेशा होते रहने चाहिए, बिल्लू खुराना ने बताया कि वह तुलसी धाम सेवा समिति में भी इसी प्रकार के धार्मिक आयोजन हर साल करते हैं जिसमें बहुत सारे राम भक्त, कृष्ण भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं ।

श्री शिव नाटक क्लब के कलाकारों एवं पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों एवं साथ आए अन्य अतिथियों को पटका ओढ़ाकर एवं बैच लगाकर सम्मानित किया गया और यादगार के रूप में प्रभु श्री राम जी की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप भेंट की गई।

रामलीला के मंचन में रावण अंगद संवाद ,युद्ध का ऐलान, लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध, लक्ष्मण मूर्छा ,राम जी का विलाप तक की लीला का मंचन किया गया जिसमें रावण की भूमिका नरेश गई अंगद की भूमिका दिव्यम घई,मेघनाथ की भूमिका चेतन कुमार, कुंभकरण की भूमिका हिमांशु पारीक, हनुमान की भूमिका सनी कक्कड़ ,राम की भूमिका गौरव गांधी, लक्ष्मण की भूमिका रवि कक्कड़, सुग्रीव की भूमिका विशांत भसीन ,विभीषण की भूमिका विशाल गुंबर ने निभाई,मंच संचालन जौली कक्कड़ ने किया। आज की लीला में मेघनाथ का अभिनंदन ,मेघनाथ द्वारा मां निकुंभला की पूजा ,कुंभकरण विभीषण संवाद, कुंभकरण व, मेघनाथ वध तक की लीला का मंचन किया जाएगा।

इस अवसर पर श्री नाटक क्लब के महामंत्री राकेश छाबड़ा, निर्देशक नरेश घई, जीतू गुलाटी, जौली कक्कड़,सह निर्देशक सन्नी घई, उपाध्यक्ष बिट्टू अरोरा, अवतार सिंह खुराना, ,कोषाध्यक्ष बबलू घई,प्रचार मंत्री  जगमोहन अरोरा , मंत्री भारत भूषण, विजय परुथी,राजदीप बठला, बंटी मुंजाल ,राजीव झाम,अक्षित छाबड़ा, सोनू गगनेजा,रमेश गुलाटी, गर्व गुलाटी ,प्रवीण बत्रा, राकेश तनेजा,राजीव भसीन, अमर परुथी, अनमोल अरोरा , पुष्कर नागपाल, आदित्य कुमार,राघव कक्कड़, अनमोल घई एवं संरक्षक पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,सरपरस्त मंगत सिंह खुराना , सूरज प्रकाश सुखीजा, चिमन लाल ठुकराल, चंद्रपाल कक्कड़ , राजकुमार परुथी आदि उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.