Friday, September 4, 2026

अंकिता का शव बरामद, परिजनो ने करी शव की शिनाख्त

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के प्रत्येक जिले से बेटी अंकिता भंडारी के लिए न्याय की आवाज उठ रही है लोग अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं पिछले कई दिनों से अंकिता को तलाश कर रही पुलिस ने आज सुबह वीडियो अंकिता का शव बरामद कर लिया है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी इस घटना को लेकर काफी गंभीर हैं लिहाजा उन्होंने एक और अहम निर्णय लिया है।

अंकिता का शव बरामद, परिजनो ने करी शव की शिनाख्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके कहा है कि आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है।दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी जी के नेतृत्व में SIT का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से त्वरित जांच के भी आदेश दे दिए हैं। आरोपियों के गैर कानूनी रूप से बने रिजॉर्ट पर बुल्डोजर द्वारा कार्रवाई भी कल देर रात की गई है।हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.