Tuesday, December 16, 2025

स्कूटी की टक्कर से युवक की मौत 

Share

भोंपूराम खबरी,पंतनगर।  पंतनगर क्षेत्र में एक परिवार की दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब परिवार के युवक की स्कूटी से टक्कर के बाद मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया साथ ही स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया।

जानकारी के मुताबिक पंतनगर नगला चौराहे के रहने वाले 27 वर्षीय हरेंद्र सिंह लटवाल पुत्र राजेंद्र सिंह लटवाल गुरुवार देर रात पैदल गोल गेट के पास होते हुए कहीं जा रहे थे। इस बीच तेज गति से आ रही स्कूटी यूके 06 वाई 0772 ने हरेंद्र को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना होने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल हरेंद्र को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पंतनगर थाना अध्यक्ष उमेश मालिक ने बताया कि मृतक के भाई अर्जुन सिंह की तहरीर पर स्कूटी चालक राघव निवासी पंतनगर मुख्य बाजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है

Read more

Local News

Translate »