Friday, January 23, 2026

श्री राममंदिर पुनः स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर लंगर का किया आयोजन

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। श्री राममंदिर पुनः स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर ओम गार्डन एवं कृष्णा ग्रीन कॉलोनी वासियों ने संयुक्त रूप से लंगर का आयोजन किया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आज सबसे पहले आयोजनकर्ताओं ने प्रभु श्री राम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर हर्षोल्लास व्यक्त किया। इसके बाद रुद्रपुर से अयोध्या धाम तक पैदल यात्रा करने वाले रामभक्त सुशील गाबा को माल्यार्पण कर, तिलक कर एवं शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। रामभक्त सुशील गाबा ने भी सभी का माल्यार्पण किया। इसके बाद विधिवत रूप से लंगर प्रसाद का वितरण हुआ।

संदीप शर्मा ने कहा कि विगत वर्ष अयोध्या धाम में राम लल्ला ( राम का बचपन का रूप), जिन्हें बालक राम के रूप में भी जाना जाता है, की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। यह एक ऐतिहासिक पल था, जो सभी हिंदुओं को आजीवन स्मरण रहेगा।

इस दौरान सुशील गाबा, संदीप शर्मा, केशव दत्त शर्मा, पप्पू मजूमदार, बिंदु यादव, रिया गौतम, अमित मदान, शिंटु दुबे, दिलीप, पंकज मंडल, प्रमोद भारद्वाज, करण, रामू सोनकर, अमित मदान, रामेंद्र, भोगेंद्र चौहान, प्रवीण सिंह, विनय भदौरिया आदि मौजूद रहे।

Read more

Local News

Translate »