Friday, January 23, 2026

वीरेंद्र तिवारी बने भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  भाजपा नेता वीरेंद्र तिवारी को भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष बनाये जाने पर विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि वीरेंद्र तिवारी भाजपा के जमीन से जुड़े हुए कर्मठ कार्यकर्ता है। उन्हें नगर मण्डल उपाध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी संगठन मजबूत होगा। कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी एक बार फिर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजेश शर्मा, गरीब मजदूर एकता संगठन के अध्यक्ष अशोक यादव, बंटी कोली आदि भी मौजूद थे।

Read more

Local News

Translate »