Thursday, March 20, 2025

विधायक शिव अरोरा ने वार्ड न. 31 आनद पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का किया प्रयोग, जनता से बढ़ चढ़ कर मतदान करने की अपील

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने स्थानीय नगर निगम रुद्रपुर के चुनाव में आज वार्ड न 31,मलिक कॉलोनी के आनद पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महान पर्व में सहभागिता की।

विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर की महान जनता से अपील की पहले मतदान फिर जलपान के नारे को सार्थक करते हुऐ बढ़ चढ़ा कर अपने घरो से निकले ओर मतदान करे, उन्होंने कहाँ सभी सगे संबंधी मित्रो को मतदान हेतु प्रेरित करे, आपके वोट लोकतंत्र को मजबूत करेगा।

विधायक बोले यह नगर निगम रुद्रपुर आपकी अपनी सरकार चुनने का मौका है जहाँ आपकी आवाज आपका पार्षद ओर मेयर बनेगा।

उन्होंने कहाँ विगत दो बार से नगर निगम रुद्रपुर में भाजपा की सरकार है ओर तीसरी भी जनता का रुझान भाजपा के लिये नजर आ रहा है निश्चित रूप से बड़ी संख्या में लोग घरो से निकल रहे है ओर एक बार फिर रुद्रपुर नगर निगम में भाजपा का मेयर जीताने वाले है। विधायक ने अपील की जनता मतदान हेतु घरो से निकले इस महान पर्व की साक्षी बने।

Read more

Local News

Translate »