Saturday, December 13, 2025

राष्ट्रपति मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा आज से

Share

भोंपूराम खबरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को छत्तीसगढ़ की दो दिवसीय यात्रा पर जाने वाली हैं। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

अपने प्रवास के पहले दिन, राष्ट्रपति राज्य की राजधानी रायपुर में ब्रह्मा कुमारी के ‘सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष’ विषय पर राज्य-स्तरीय शुभारंभ की शोभा बढ़ाएंगी। मुर्मु शुक्रवार को बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। बाद में वह राजभवन में आदिवासी समूहों के साथ बातचीत करेंगी।

Read more

Local News

Translate »