Saturday, April 25, 2026

यहां पर द्वीप समूह में आया बड़ा भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 7.3 रही तीव्रता

Share

भोंपूराम खबरी। न्यूजीलैंड के उत्तर-पूर्व में स्थित केर्माडेक द्वीप समूह के क्षेत्र में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया है. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी जानकारी दी है. भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 10 किमी की गहराई में था. भूकंप न्यूजीलैंड के स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12 बजकर 42 मिनट पर आया. केर्माडेक द्वीप समूह न्यूजीलैंड तट से लगभग 800 किमी उत्तर-पूर्व में है।

भूकंप के बाद एहतियातन सुनामी की चेतावनी जारी की गई. सुनामी की आशंका को देखते हुए समुद्र तट के पास के सभी निवासियों को तत्काल जगह छोड़कर दूर जाने को कहा गया. हालांकि, भूकंप दर्ज किए जाने के लगभग एक घंटे बाद बताया गया कि देश में सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

Read more

Local News

Translate »