Monday, July 14, 2025

यहां एसएसपी की फर्जी फेसबुक आईडी ऑनलाइन पेमेंट की मांग, महकमे में मचा हड़कंप

Share

भोंपूराम खबरी। साइबर ठगों ने नही बख्शा आई पी एस अधिकारी को यहां एसएसपी की फर्जी फेसबुक आईडी ऑनलाइन पेमेंट की मांग ,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप।

साइबर ठगों द्वारा आम आदमी को ठगी के शिकार के साथ ही अब पुलिस महकमे के अधिकारियों कर्मचारियों को भी निशाना बनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं।ताजा मामला सामने आया है। साइबर ठग ने एसएसपी ऊधम सिंह नगर की फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। इसका पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आईडी से जुड़े लोगों से संपर्क कर सतर्क किया। साइबर ठग तरह तरह से लोगों को झांसे में लेकर रुपये हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। अब साइबर ठग पुलिस अधिकारियों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं, जिसके बाद जरूरी काम का हवाला देते हुए ऑनलाइन पेमेंट करने को कह रहे हैं। पूर्व में आए ऐसे मामलों में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर फर्जी आईडी बंद करा दी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को फेसबुक में एसएसपी ऊधम सिंह नगर डाॅ. मंजूनाथ टीसी की भी साइबर ठग ने फर्जी आईडी बना दी। जिसके बाद कुछ लोगों ने एसएसपी की आईडी की जानकारी उसमें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी तो कुछ के पास फर्जी आईडी से रिक्वेस्ट गई।

बता दें कि इस दौरान साइबर ठगों ने फर्जी आईडी से कई लोगों को मैसेंजर में मैसेज भी किया। इसका पता चलते ही पुलिस की आईटी सेल ने एसएसपी की फर्जी फेसबुक आईडी में जुड़े लोगों से संपर्क किया और जानकारी दी और अनफ्रेंड करने की अपील की। फर्जी आईडी बनाने वालों का पता लगाया जा रहा है

Read more

Local News

Translate »